Chalisa

Sri Gayatri Chalisa

Sri Gayatri Chalisa

About

Sri Gayatri Chalisa is presented here as an original introduction to a devotional hymn tradition. Readers may use the page for prayer, study, or quiet reflection in keeping with their own practice.

Hymn text

दोहा –

ह्रीं श्रीं क्लीं मेधा प्रभा

जीवन ज्योति प्रचंड ।

शांति कांति जागृति प्रगति

रचना शक्ति अखंड ॥

जगत जननी मंगल करनि

गायत्री सुखधाम ।

प्रणवो सावित्री स्वधा

स्वाहा पूरन काम ॥

चौपाई –

भूर्भुवः स्वः ओं युत जननी ।

गायत्री नित कलिमल दहनी ॥ १ ॥

अक्षर चौबिस परम पुनीता ।

इनमें बसें शास्त्र श्रुति गीता ॥ २ ॥

शाश्वत सतोगुणी सतरूपा ।

सत्य सनातन सुधा अनूपा ॥ ३ ॥

हंसारूढ श्वेतंबर धारी ।

स्वर्ण कांति शुचि गगन विहारी ॥ ४ ॥

पुस्तक पुष्प कमंडल माला ।

शुभ्र वर्ण तनु नयन विशाला ॥ ५ ॥

ध्यान धरत पुलकित हिय होई ।

सुख उपजत दुःख दुर्मति खोई ॥ ६ ॥

कामधेनु तुम सुर तरु छाया ।

निराकार की अद्भुत माया ॥ ७ ॥

तुम्हरी शरण गहै जो कोई ।

तरै सकल संकट सो सोई ॥ ८ ॥

सरस्वती लक्ष्मी तुम काली ।

दिपै तुम्हरी ज्योति निराली ॥ ९ ॥

तुम्हरी महिमा पार न पावै ।

जो शरद शत मुख गुण गावै ॥ १० ॥

चार वेद की मात पुनीता ।

तुम ब्रह्माणी गौरी सीता ॥ ११ ॥

महामंत्र जितने जग माही ।

कोऊ गायत्री सम नाही ॥ १२ ॥

सुमिरत हिय में ज्ञान प्रकासै ।

आलस पाप अविद्या नासै ॥ १३ ॥

सृष्टि बीज जग जननि भवानी ।

कालरात्रि वरदा कल्याणी ॥ १४ ॥

ब्रह्मा विष्णु रुद्र सुर जेते ।

तुम सो पावे सुरता ते ते ॥ १५ ॥

तुम भक्तन की भक्त तुम्हारे ।

जननिहि पुत्र प्राण ते प्यारे ॥ १६ ॥

महिमा अपरंपार तुम्हारी ।

जय जय जय त्रिपदा भयहारी ॥ १७ ॥

पूरित सकल ज्ञान विज्ञाना ।

तुम सम अधिक न जगमे आना ॥ १८ ॥

तुमहि जान कछु रहै न शेषा ।

तुमहि पाय कछु रहै न क्लेसा ॥ १९ ॥

जानत तुमहि तुमहि हुयि जाई ।

पारस परसि कुधातु सुहाई ॥ २० ॥

तुम्हरी शक्ति दपै सब ठाई ।

माता तुम सब ठोर समाई ॥ २१ ॥

ग्रह नक्षत्र ब्रह्मांड घनेरे ।

सब गतिवान तुम्हारे प्रेरे ॥ २२ ॥

सकल सृष्टि की प्राण विधाता ।

पालक पोषक नाशक त्राता ॥ २३ ॥

मातेश्वरी दया व्रत धारी ।

तुम सन तरे पातकी भारी ॥ २४ ॥

जापर कृपा तुम्हारी होई ।

तापर कृपा करे सब कोई ॥ २५ ॥

मंद बुद्धि ते बुधि बल पावे ।

रोगी रोग रहित हुयि जावे ॥ २६ ॥

दारिद मिटै कटै सब पीरा ।

नाशै दूःख हरै भव भीरा ॥ २७ ॥

ग्रह क्लेश चित चिंता भारी ।

नासै गायत्री भय हारी ॥ २८ ॥

संतति हीन सुसंतति पावे ।

सुख संपति युत मोद मनावे ॥ २९ ॥

भूत पिशाच सब भय खावे ।

यम के दूत निकट नहि आवे ॥ ३० ॥

जो सधवा सुमिरै चित लाई ।

अछत सुहाग सदा शुखदाई ॥ ३१ ॥

घर वर सुख प्रद लहै कुमारी ।

विधवा रहे सत्य व्रत धारी ॥ ३२ ॥

जयति जयति जगदंब भवानी ।

तुम सम और दयालु न दानी ॥ ३३ ॥

जो सद्गुरु सो दीक्षा पावे ।

सो साधन को सफल बनावे ॥ ३४ ॥

सुमिरन करे सुरुचि बडभागी ।

लहै मनोरथ गृही विरागी ॥ ३५ ॥

अष्ट सिद्धि नवनिधि की दाता ।

सब समर्थ गायत्री माता ॥ ३६ ॥

ऋषि मुनि यती तपस्वी योगी ।

आरत अर्थी चिंतित भोगी ॥ ३७ ॥

जो जो शरण तुम्हारी आवे ।

सो सो मन वांछित फल पावे ॥ ३८ ॥

बल बुधि विद्या शील स्वभाऊ ।

धन वैभव यश तेज उछाऊ ॥ ३९ ॥

सकल बढे उपजे सुख नाना ।

जो यह पाठ करै धरि ध्याना ॥ ४० ॥

दोहा –

यह चालीसा भक्ति युत

पाठ करै जो कोई ।

तापर कृपा प्रसन्नता

गायत्री की होय ॥